भारतीय संविधान (Bharat Ka Samvidhan) संबंधी पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोतर Important questions related to indian constitution PDF in hindi
प्रतियोगी परीक्षाओं में बार – बार पूछे जाने वाले Important questions related to indian constitution PDF in hindi, MCQ on Indian Constitution with Answers, Bharat Ka Samvidhan – The Constitution of India भारतीय संविधान संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्नोतर का संकलन यहाँ दिया गया है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियो की सुविधा के लिए हमने भारतीय संविधान सामान्य ज्ञान / Indian Constitution GK Questions Quiz | Indian Constitution Quiz in Hindi | भारतीय संविधान महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Indian Constitution Quiz-1 |
भारतीय संविधान क्विज़ – 1 से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों / Multiple – Choice questions (MCQ) की Online Quiz / Online Test तैयार की है।
Online Quiz शुरू करने के लिए पर क्लिक कीजिए।
भारतीय संविधान / Bharat Ka Samvidhan/ indian constitution PDF, constitution of india quiz questions, gk on constitution of india, indian constitution quiz in hindi, quiz on preamble of indian constitution, indian constitution psc questions, online quiz on indian constitution, quiz on indian constitution, indian constitution quiz with answers pdf, the constitution of india is mcq, mcq on indian constitution with answers, indian constitution questions संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्नोतर का संकलन यहाँ दिया गया है।
भारतीय संविधान / Bharat Ka Samvidhan/ indian constitution PDF से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर / Important questions related to indian constitution PDF in hindi
प्रश्न 1. संविधान सभा की प्रथम बैठक के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर — सच्चिदानंद सिन्हा (अस्थाई अध्यक्ष)
प्रश्न 2. प्रधानमंत्री के कर्तव्यों का उल्लेख किस अनुच्छेद में है ?
उत्तर — अनुच्छेद 78
प्रश्न 3. मतदाता दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर — 25 जनवरी
प्रश्न 4. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी ?
उत्तर — 9 दिसंबर 1946
प्रश्न 5. 10वीं अनुसूची का संबंध किससे है ?
उत्तर — दल-बदल विधेयक
प्रश्न 6. झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर — जे बी कृपलानी
प्रश्न 7. उद्देश्य प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया गया ?
उत्तर — 13 दिसंबर 1946
प्रश्न 8. उद्देश्य प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया ?
उत्तर — पंडित जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न 9. भारत सरकार का प्रथम विधिक सलाहकार कौन होता है ?
उत्तर — भारत का महान्यायवादी
प्रश्न 10. कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व भारत के राष्ट्रपति को उनके पद से कौन हटा सकता है ?
उत्तर — संसद द्वारा महाभियोग लगाकर
प्रश्न 11. वित्त आयोग की नियुक्ति कौन करता है ?
उत्तर — राष्ट्रपति
प्रश्न 12. दो या अधिक राज्यों या संघीय प्रदेश के लिए एक सामान्य उच्च न्यायालय की स्थापना किसके द्वारा की जा सकती है ?
उत्तर — संसद द्वारा कानून बनाकर
प्रश्न 13. संविधान की चौथी अनुसूची में किसका वर्णन है ?
उत्तर — राज्यों तथा संघीय क्षेत्रों का राज्यसभा में प्रतिनिधत्व
प्रश्न 14. संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाएँ हैं ?
उत्तर — 22
प्रश्न 15. भारत में मताधिकार के लिए कितनी आयु सीमा निर्धारित की गई है ?
उत्तर — 18 वर्ष
प्रश्न 16. संसद के तीन सत्र कौन-कौन से होते हैं ?
उत्तर — बजट सत्र, मानसून सत्र, शीतकालीन सत्र
प्रश्न 17. राज्य सभा का पदेन अध्यक्ष कौन होता है ?
उत्तर — भारत का उपराष्ट्रपति
प्रश्न 18. भारत के प्रधानमंत्री को कौन नियुक्त करता है ?
उत्तर — भारत का राष्ट्रपति
प्रश्न 19. संविधान सभा ने भारत के संविधान को कब स्वीकृत किया था ?
उत्तर — 26 नवम्बर, 1949
प्रश्न 20. संसद की स्वीकृति के पश्चात राष्ट्रपति शासन कितने दिन प्रभावी रहता है ?
उत्तर — छ: माह
प्रश्न 21. संघीय कार्यपालिका की शक्ति किसमें निहित है ?
उत्तर — राष्ट्रपति
प्रश्न 22. भारतीय संविधान किस दिन लागू हुआ ?
उत्तर — 26 जनवरी, 1950 को
प्रश्न 23. संविधान में प्रथम संशोधन कब हुआ था ?
उत्तर — 1951 में
प्रश्न 24. भाषा के आधार पर सर्वप्रथम राज्य गठित किया गया ?
उत्तर — आन्ध्रप्रदेश
प्रश्न 25. भारतीय गणराज्य का संवैधानिक अध्यक्ष कौन होता है ?
उत्तर — राष्ट्रपति
प्रश्न 26. भारत की संविधान सभा का गठन किस योजना के आधार पर हुआ ?
उत्तर — कैबिनेट मिशन योजना
प्रश्न 27. प्रस्तावना में संशोधन किस संविधान संशोधन के द्वारा किया गया ?
उत्तर — 42 वें संविधान संशोधन द्वारा
प्रश्न 28. प्रथम संविधान संशोधन 1951 द्वारा कौन सी अनुसूची जोड़ी गई ?
उत्तर — 9 वी अनुसूची
प्रश्न 29. मौलिक अधिकार किस देश के संविधान से लिए गए हैं ?
उत्तर — अमेरिका
प्रश्न 30. लोक लेखा समिति में कितने सदस्य होते हैं ?
उत्तर — 22 सदस्य
प्रश्न 31. महाभियोग की प्रक्रिया का उल्लेख किस अनुच्छेद में है ?
उत्तर — अनुच्छेद 61
प्रश्न 32. प्रांतीय संविधान समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर — सरदार बल्लभ भाई पटेल
प्रश्न 33. संविधान की आत्मा किसे कहा गया है ?
उत्तर — प्रस्तावना को
प्रश्न 34. अवित्तीय विधेयक को राष्ट्रपति कितनी बार लौटा सकता है ?
उत्तर — एक बार
प्रश्न 35. दो बार राष्ट्रपति निर्वाचित होने वाले भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर — डॉ. राजेद्र प्रसाद
प्रश्न 36. जनहित याचिका किस न्यायालय में दायर की जा सकती है ?
उत्तर — उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय दोनों में
प्रश्न 37. भारत का पहला आम बजट 1952 में किसने प्रस्तुत किया था ?
उत्तर — पी. के. षणमुखम शेट्टी
प्रश्न 38. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत शब्द का कितनी बार उल्लेख हुआ है ?
उत्तर — दो बार
प्रश्न 39. पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर — 24 अप्रैल
प्रश्न 40. देश के एकमात्र निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्रपति का नाम बताइए ?
उत्तर — नीलम संजीव रेड्डी
प्रश्न 41. संविधान सभा के उपाध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर — एच. सी. मुखर्जी
प्रश्न 42. संसद की प्रथम बैठक कब हुई थी ?
उत्तर — 13 मई 1952
प्रश्न 43. लोक लेखा समिति में किस सदन के कितने सदस्य होते हैं ?
उत्तर — लोकसभा-15, राज्यसभा-7
प्रश्न 44. राष्ट्रपति संसद में कितने सदस्य मनोनीत करता है ?
उत्तर — 14 ( राज्यसभा – 12, लोकसभा – 2 )
प्रश्न 45. मौलिक अधिकार कितने हैं ?
उत्तर — 6
प्रश्न 46. विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान किस देश का है ?
उत्तर — भारत का
प्रश्न 47. राष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल में होते हैं ?
उत्तर — संसद तथा राज्य विधान मण्डल के चयनित सदस्य
प्रश्न 48. राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के तहत राज्य में राष्ट्रपति शासन आरोपित करता है ?
उत्तर — अनुच्छेद 356 के तहत
प्रश्न 49. कौन-सा विधेयक राज्यसभा में पहले प्रस्तुत नहीं किया जा सकता हैं ?
उत्तर — धन विधेयक
प्रश्न 50. भारत के सशस्त्र सेनाओं का सुप्रीम कमाण्डर कौन होता है ?
उत्तर — राष्ट्रपति
प्रश्न 51. किस संविधान संशोधन द्वारा संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की श्रेणी से हटा दिया गया है ?
उत्तर — 44 वें संविधान संशोधन 1978 द्वारा
प्रश्न 52. संविधान सभा की पहली बैठक में कितने सदस्यों ने भाग लिया ?
उत्तर — 211
प्रश्न 53. संविधान सभा ने उद्देश्य प्रस्ताव को कब पारित किया ?
उत्तर — 22 जनवरी 1947 को
प्रश्न 54. डॉ राजेंद्र प्रसाद ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में कब शपथ ली ?
उत्तर — 26 जनवरी 1950
प्रश्न 55. किस संविधान संशोधन द्वारा नागरिकों के मूल कर्तव्यों को संविधान में स्थान दिया गया है ?
उत्तर — 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा
प्रश्न 56. कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कितने सदस्य थे ?
उत्तर — 389
प्रश्न 57. कैबिनेट मिशन में कितने सदस्य थे ?
उत्तर — 3
प्रश्न 58. कैबिनेट मिशन के सदस्यों के नाम बताइए ?
उत्तर — लॉर्ड पथिक लॉरेंस (अध्यक्ष), सर स्टीफोर्ड क्रिप्स एवं एवी अलेक्जेंडर
प्रश्न 59. राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है ?
उत्तर — 6 वर्ष
प्रश्न 60. संविधान के अनुच्छेद 330 में किसका वर्णन है ?
उत्तर — लोकसभा में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए स्थान
प्रश्न 61. प्रक्रिया नियम समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर — डॉ राजेंद्र प्रसाद
प्रश्न 62. संविधान सभा का गठन कब हुआ ?
उत्तर — कैबिनेट मिशन के प्रस्ताव के अनुसार नवंबर 1946 को
प्रश्न 63. मौलिक अधिकार उप समिति का कार्य क्या था ?
उत्तर — मूल अधिकारों के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करना
प्रश्न 64. संघ शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर — जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न 65. मौलिक अधिकार उप समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर — जे बी कृपलानी
प्रश्न 66. प्रारूप समिति ने भारत के संविधान का प्रारूप तैयार कर संविधान सभा के अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया ?
उत्तर — फरवरी 1948 को
प्रश्न 67. राज्यों के लिए समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर — जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न 68. भारत का संविधान किसने लिखा और कितने दिनों में लिखा ?
उत्तर — भारत के मूल संविधान को प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा ने 6 महीने में लिखा
प्रश्न 69. भारतीय संविधान में “विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया” किस देश के संविधान से ली गई है?
उत्तर — जापान के
प्रश्न 70. संविधान सभा में महिला सदस्यों की संख्या कितनी थी?
उत्तर — 12
प्रश्न 71. संविधान सभा में संविधान का प्रथम वाचन कब शुरू हुआ?
उत्तर — 4 नवम्बर 1948 को
प्रश्न 72. भारत में लोकसभा किसका प्रतिनिधित्व करती है ?
उत्तर — भारत की जनता का
प्रश्न 73. संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को सर्वप्रथम कब स्वीकार किया?
उत्तर — 22 जुलाई 1947 को
प्रश्न 74. भारतीय संविधान द्वारा राष्ट्रपति को संसद में कितने लोगों को मनोनीत करने की शक्ति प्रदान की गई है ?
उत्तर — 14
प्रश्न 75. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 74 के अनुसार राष्ट्रपति के कार्य को संपन्न करने के लिए एक मंत्री परिषद होगी जिसका प्रधान किसे बनाया गया है ?
उत्तर — प्रधानमंत्री को
प्रश्न 76. राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर — फजल अली
प्रश्न 77. कार्यपालिका का प्रमुख कौन होता है ?
उत्तर — राष्ट्रपति
प्रश्न 78. भारत के संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर का जन्म कब हुआ ?
उत्तर — 14 अप्रैल
प्रश्न 79. संविधान के किस भाग में संविधान संशोधन की प्रक्रिया का उल्लेख है ?
उत्तर — भाग 20
प्रश्न 80. भारतीय संविधान को कितने भागो में विभक्त किया गया है?
उत्तर — 22
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियो की सुविधा के लिए हमने भारतीय संविधान सामान्य ज्ञान / Indian Constitution GK Questions Quiz | Indian Constitution Quiz in Hindi | भारतीय संविधान महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Indian Constitution Quiz-1 |
भारतीय संविधान क्विज़ – 1 से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों / Multiple – Choice questions (MCQ) की Online Quiz / Online Test तैयार की है।